Politics

उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिल सकता है सैलरी और बोनस

Spread the love

“दीपावली से पहले यूपी सरकार देगी कर्मचारियों को बोनस और बढ़ी हुई सैलरी”

उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की दीपावली अच्‍छी होने वाली है। योगी आदित्‍यनाथ सरकार उन्‍हें अक्‍टूबर की सैलरी दीपावली से पहले देने की तैयारी में है। बोनस भी मिलने वाला है। बोनस से सम्‍बन्धित पत्रावली वित्त विभाग तैयार कर चुका है।

राज्य सरकार इसी हफ्ते बोनस दिए जाने की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि सीएम योगी अगली कैबिनेट बैठक में इस संबंध में आदेश दे सकते हैं।

इस बार महंगाई भत्ता/महंगाई राहत में तीन फीसदी वृद्धि का अनुमान है। इसका लाभ अरापत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ वर्कचार्ज, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।