Politics

गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी का आयोजन

Spread the love

“कुटलैहड़ कांग्रेस ने याद किए महात्मा गांधी, कुटलैहड़ कांग्रेस ने बौल से जोगी पंगा तक निकाली प्रभात फेरी, विधायक विवेक शर्मा बोले राष्ट्रपिता के दिखाई मार्ग पर चले सभी देशवासी”

कुटलैहड कांग्रेस द्वारा बुधवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुबह करीब 5 प्रभात फेरी बौल से शुरू हुई जो जोगी पंगा तक गई। इस दौरान भारत माता जय के नारे भी लगाए गए। जोगी पंगा मंदिर पहुंचने पर सभी ने माथा भी टेका। विधायक ने सभी देशवासियों से राष्ट्रपिता द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर कुटलैहड़ के कांग्रेसी विधायक विवेक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रभात फेरी बौल से शुरू होकर जोगी पंगा मंदिर तक पहुंची। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गांधी जयंती के उपलक्ष पर प्रभात फेरी निकाली गई है। उन्होंने कहा कि हमें राष्टपिता महात्मा गांधी के दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।