दीपिका कुमारी ने तीरंदाज़ी विश्वकप फाइनल में छठी बार जीता पदक
“भारतीय महिला तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने मैक्सिको में आयोजित तीरंदाज़ी विश्वकप फाइनल में रजत पदक हासिल किया”
भारतीय महिला तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने मैक्सिको में आयोजित तीरंदाज़ी विश्वकप फाइनल में रजत पदक हासिल किया। फाइनल मुक़ाबले में दीपिका का सामना चीन की ली जियामन से था। चीन की ली जियामन ने दीपिका कुमारी को फाइनल में हराकर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता।
वही दीपिका सीधे सेटों में मुक़ाबला हार गईं। यह पांचवीं बार है जब दीपिका कुमारी तीरंदाजी विश्व कप में उपविजेता रही हैं। दीपिका ने पांच रजत पदक जीते हैं और एक बार कांस्य पदक भी जीता है। हालांकि दीपिका अभी तक तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई हैं।