National

धान की खरीद में जबरदस्त उछाल: 18 करोड़ का धान बिक चुका है

Spread the love

“18 करोड़ रुपये के धान की खरीद, किसानों को मिल रही तत्काल पेमेंट”

आंकड़े बयान कर रहे है की दस अक्तूबर से शुरू हुए खरीद केंद्रों पर अब तक करीब 18 करोड़ रुपए के धान की खरीद की जा चुकी है और किसानो के खातों में लगातार पेमेंट ट्रांसफर की जा रही है।

बीबीएन के धान खरीद केंद्रों पर विगत वर्ष की अपेक्षा धान की बिक्री में जबरदस्त उछाल है, जिसका एक मुख्य कारण पंजाब की अनाज मंडियों में हिमाचल की धान की बिक्री न होना बताया जा रहा है। यही वजह रही है की अब तक खऱीद केंद्र पर 1530 किसान करीब 77 हज़ार क्विंटल धान बेच चुके है।

बीबीएन के नालागढ़ और मल्लपुर धान खरीद केंद्रों में धान की बिक्री रिकॉर्ड तोड़ हुई है, वर्ष 2023 के आंकड़ों पर नजऱ दौड़ा, तो पता चलता है की उस दौरान किसानो का महज 50 हजार क्विंटल धान बिका था। वहीं, अब तक 77000 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

नालागढ़ में चल रहे धान खरीद केंद्र में अभी तक किसानो से करीब 35, 600 क्विटल धान की खरीद हो चुकी है। वहीं, मल्लपुर स्थित धान खरीद केंद्र में किसानों से 41,400 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

धान की खरीद में तेजी लाने के लिए नालागढ़ के बाद मल्लपुर स्थित औद्योगिक शेड में धान खरीद केंद्र शुरू किया है। बीबीएन में चार हजार हेक्टेयर जमीन पर किसान धान लगाते है।

पहले उपमंडल के किसान अपने धान पंजाब में बेच कर आते थे, लेकिन अब बीबीएन में खरीद केंद्र खुलने से यही पर किसानों से धान खरीद की जा रही है। बीबीएन में दस अक्तूबर से शुरू हुए धान खरीद केंद्र मेंं 1530 किसानों से करीब 77 हजार क्विटल धान की खरीद हो चुकी है।

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि नालागढ़ और मल्लपुर धान खरीद केंद्रों मे अब तक करीब 77 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।