बुरहानपुर- लोकल फ़ॉर वोकल से ज़रीए महिलाए आत्मनिर्भर भारत का सपना कर रहीं है साकार।
“बुरहानपुर में स्वयंसहायता समूह की महिलाओं ने दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों से बढ़ाया रोजगार, ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया समर्थन”
बुरहानपुर में समूह की महिलाएं स्थानीय बाजार में अपने हाथों से बनाई हुई निर्मित वस्तुएं इस दीपावली पर बचेगा इससे इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुधारेंगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फ़ॉर वोकल’ को साकार कर रही है महिलाओं ने दीपावली पर्व के मौके पर मिट्टी से रंग बिरंगी आकर्षित डिजाइन के साथ दीपक बना रही हैं।
जिला मुख्यालय से करीब साठ किलोमीटर दूर के गांवों में भी स्वयंसहायता समूह की महिलाएं स्वदेशी की अलख जगा रही हैं। दीपावली मनाने के लिए समूह की महिलाओं को रोजगार मिला।
यह आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अहम भूमिका है। स्थानीय स्तर पर सामान तैयार करने और आसपास की बाजार और गांवों में स्वदेशी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार मिलने से महिलाएं भी खुश हैं।