छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 106 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
“धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 106 लाख मीट्रिक टन खरीदी दर्ज”
प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। अब तक किसानों से लगभग एक सौ छह लाख मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
इसके एवज में साढ़े बीस लाख से ज्यादा किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत तेईस हजार सात सौ नब्बे करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया गया है। किसानों से धान खरीदी इकतीस जनवरी तक की जाएगी।