विदिशा-केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री ने विदिशा को दी कई विकासकार्यों की सौगात
“केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री ने विदिशा में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को विदिशा पहुंचे। जहां उन्होंने भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान नागरिकों ने अपने जनप्रतिनिधियों का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया।
वहीं कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रधानमंत्री आवास योजना के नए लक्ष्य देने हेतु आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल ने संयुक्त रूप से 177. 53 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अप्रत्याशित प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री जन मन योजना से सड़कों का बेहतर विकास हो रहा है और इस योजना की पहली सड़क मध्य प्रदेश में बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हर गरीब को पक्का मकान देने का लक्ष्य जल्दी ही पूर्ण किया जाएगा।
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदिशा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की घोषणा की उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार 5 साल में दो गुना विकास करेगी।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नवीन लक्ष्य का आवंटन” कार्यक्रम के अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से 3932 आवासों का ‘गृह प्रवेशम्’ कराया। साथ ही रिमोट का बटन दबाकर 44 हजार 981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।