NationalPoliticsPopular NewsRecent News

उत्तराखंड: चम्पावत में नगर निकाय चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

“चम्पावत में नगर निकाय चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न”

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर चम्पावत जिला कलेक्ट्रेट में पीठासीन व ‘मतदान प्रथम कार्मिकों’ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी, नवनीत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो पालियों में मास्टर ट्रेनरों ने कार्मिकों को निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान ‘बैलेट बॉक्स सीलिंग’ के संबंध में ‘पीपीटी’ व वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। सभी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी, संजय कुमार सिंह ने बताया कि, नगर निकाय चुनाव को सम्पादित करने के लिए जिले के चारों निकायों में 40 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

जिसके लिए 55 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। आज 72 पीठासीन अधिकारियों व 72 मतदान प्रथम कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शॉर्ट फिल्म के माध्यम से भी जानकारी दी गयी।
बाइट-संजय कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी

उत्तराखंड: चम्पावत में नगर निकाय चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर चम्पावत जिला कलेक्ट्रेट में पीठासीन व ‘मतदान प्रथम कार्मिकों’ का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी, नवनीत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो पालियों में मास्टर ट्रेनरों ने कार्मिकों को निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ‘बैलेट बॉक्स सीलिंग’ के संबंध में ‘पीपीटी’ व वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।

सभी शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी, संजय कुमार सिंह ने बताया कि, नगर निकाय चुनाव को सम्पादित करने के लिए जिले के चारों निकायों में 40 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। जिसके लिए 55 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। आज 72 पीठासीन अधिकारियों व 72 मतदान प्रथम कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शॉर्ट फिल्म के माध्यम से भी जानकारी दी गयी।