कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान गोष्ठी का किया शुभारंभ
“संविधान की महिमा अर्जुन राम मेघवाल ने किया गोष्ठी का उद्घाटन”
आगरा में संविधान गौरव अभियान के तहत आज संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन सूरसदन प्रेक्षागृह में किया गया..संविधान गोष्ठी का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया.. गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर का अपमान कांग्रेस ने ही किया था.. जबकि भाजपा ने उनको सम्मान दिया है..
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 100 करोड़ की लागत से डॉ आम्बेडकर का स्मारक, 200 करोड़ की लागत से डॉ आम्बेडकर इंटरनेशनल स्टडी सेंटर बनाने का काम किया है और वहीँ बाबा साहब की चेत्य भूमि पर एक हजार करोड़ से अधिक की लागत से दादर में भी स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है..
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा ने भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया वहीँ कांग्रेस ने जीते जी और मृत्यु के बाद भी डॉ आम्बेडकर का अपमान करने का काम किया है..वहीँ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनके प्रति कृत्यज्ञता ज्ञापित करने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा संविधान गौरव अभियान चलाए जाने के आह्वान पर संविधान गौरव गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि 2024 में हुए लोकसभा के चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने आरक्षण और संविधान खतरा बताकर चुनाव लड़ा था जिसका खामियाजा हमको चुकाना पड़ा था..बाद में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश आगे बढ़ने के साथ साथ तरक्की भी कर रहा है इसमें सबसे बड़ा योगदान संविधान का है.
. संविधान के बारे में जनता को जानकारी हो सके इसके लिए संविधान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.. उन्होने अरविन्द केजरीवाल के बारे में कहा कि इनकी कथनी और करनी और झूठ को दिल्ली की जनता समझ चुकी है..उन्होने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के सहारे जनता को समझाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास ज्यादा होगा.. उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी..