15 फरवरी से 15 मार्च तक देशभर में चलाया जाएगा अटल स्मृति आंकलन और सम्पर्क अभियान :केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
“अटल स्मृति आंकलन और संपर्क अभियान: केंद्रीय राज्यमंत्री की घोषणा”
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में अटल स्मृति आंकलन और संपर्क अभियान चलाया जाएगा…
इस बात की जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर द्वारा आज आगरा में पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त रूप से दी..केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अटल शताब्दी वर्ष के तहत भाजपा द्वारा 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल स्मृति आंकलन और सम्पर्क अभियान देश भर में चलाया जाएगा..उन्होंने कहा कि हर जिले मे अटल बिहारी बाजपेयी के साथ व्यक्तिगत मुलाक़ात और अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को अभियान के तहत चिन्हित किया जाएगा.
.केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अनैक कल्याणकारी योजनाओ में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अटल जी की सौगात है जिससे करोड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए है..वहीँ कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अटल जी एक दूरगामी सोच वाले व्यक्ति थे..
उन्होंने कहा कि आगरा में बटेश्वर स्थित अटल जी की पैतृक स्थली पर जल्द एक डिग्री कालेज का शिलान्यास किया जाएगा..पत्रकारवार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की बटेश्वर में 65 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी.. उन्होंने कहा कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, सूदखोरों से मुक्ति, पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे कई कल्याणकारी कार्य अटल जी की देन हैँ..