crimeNationalRecent News

ईवीएम गोदाम में आरक्षक ने खुद को मारी गोली

Spread the love

“ईवीएम गोदाम में एक पुलिस आरक्षक ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली”

रुद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक सालिक राम पात्रे ने खुद को गोलीमारकर आत्महत्या कर ली।

आरक्षक ने सिर पर गोली चलाई। इस घटना से रेंडमाइजेशन में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रुद्री थाना में दी।

खबर पाकर पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था जो रेंडमाइजेशन कार्य में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

उनका परिवार नगरी ब्लाक में होना बताया जा रहा है। आरक्षक ने वर्ष 2010 में ड्यूटी ज्वाइन की थी। आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है