NationalTop News

पीएम मोदी ने डॉक्टर केएम चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर केएम चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. चेरियन के योगदान, उनकी प्रौद्योगिकी में भूमिका और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर केएम चेरियन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि
, हमारे देश के सबसे प्रतिष्ठित डॉक्टरों में से एक डॉ. केएम चेरियन के निधन से दुखी हूँ।

कार्डियोलॉजी में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा, उन्होंने न केवल कई लोगों की जान बचाई बल्कि भविष्य के डॉक्टरों का मार्गदर्शन भी किया।

प्रौद्योगिकी और नवप्रवर्तन पर उनका हमेशा जोर रहा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

डॉ. केएम चेरियन भारत के एक प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट और हृदय सर्जन थे, जिन्हें उनके चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए जाना जाता है।

डॉ. के.एम. चेरियन को 1991 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह 1990 से 1993 तक भारत के राष्ट्रपति के मानद सर्जन भी रहे।