crimeNewsPoliticsPopular NewsRecent NewsTrending NewsWorld

रूसी सेना में लड़ रहे 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता

Spread the love

“विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि रूस की सेना में सेवारत भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए भारत, रूस अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है। अब तक 126 मामलों में से 96 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है और वे रूसी सशस्त्र बलों से मुक्त हो चुके हैं”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि रूस की सेना में सेवारत भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए भारत, रूस अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

अब तक 126 मामलों में से 96 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है और वे रूसी सशस्त्र बलों से मुक्त हो चुके हैं।

वहीं, 18 भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में हैं, जिनमें से 16 का पता नहीं चल सका है। मंत्रालय ने इन लापता नागरिकों की रिहाई और वापस भेजे जाने की मांग की है।

रणधीर जायसवाल ने बताया कि अब तक संघर्ष में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। हाल ही में, केरल के बिनिल बाबू की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को रूसी अधिकारियों के समक्ष उठाया और मृतक के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस ने इस बारे में भारत को सूचित किया है और भारतीय नागरिकों के शीघ्र रिहाई की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।