NationalPopular NewsRecent NewsTrending News

तिरुपति मंदिर हादसा: सत्य कुमार यादव ने घायलों से की मुलाकात

Spread the love

“तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ मामले को लेकर आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव तिरुपति पहुंचे और हादसे पर शोक जताया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SVIMS) अस्पताल जाकर घायलों को दिए जा रहे उपचार की भी जानकारी ली”

तिरुपति, 09 जनवरी
 तिरुपति मंदिर में मची भगदड़ मामले को लेकर आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव तिरुपति पहुंचे और हादसे पर शोक जताया।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SVIMS) अस्पताल जाकर घायलों को दिए जा रहे उपचार की भी जानकारी ली।

बता दें कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज खुद भी तिरुपति जाकर हालातों का जायजा लेंगे।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में बुधवार शाम अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 40 घायल हैं।

हादसे में हताहत लोगों का इलाज तिरुपति के SVIMS अस्पताल में हो रहा है। ये भगदड़ मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास हुई।

दरअसल वैकुंठ द्वार दर्शन दस दिन के लिए खोले गए हैं, जिसके चलते टोकन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट रहे थे। बताया जा रहा है कि दर्शन के लिए टोकन की लाइन में करीब 4,000 लोग लगे थे।