केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किये
“रामलला के दर्शन के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अयोध्या पहुंचे”
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान श्री मेघवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर कहा कि यह दोनों विधेयक ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी के पास है
जब रिपोर्ट आएगी तो इसे सदन में रखा जाएगा। अयोध्या के बारे में अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अयोध्या धीरे-धीरे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि…..
धीरे-धीरे बहुत तेजी से ये एक आध्यात्मिक केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। यह बहुत शुभ संकेत है। आज भी मैंने देखा तो पता लगा कि लाखों लोग डेली आ रहे हैं, तो यह एक सांस्कृतिक चेतना जो जाग रही है वो देश के लिए बहुत अच्छी बात है।