NationalPoliticsPopular NewsRecent NewsUncategorized

उत्तराखंड: 100 नगर निकायों में मतदान जारी

Spread the love

“उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। आज सुबह 8 बजे से शुरु हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा”


उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। आज सुबह 8 बजे से शुरु हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार मतदान के लिए पूरे राज्य में 1515 मतदान केंद्र और 3394 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 5 हजार 405 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 11 नगर निगमों में, मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी, 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 445 प्रत्याशी और पार्षद और वार्ड सदस्य पदों के लिए 4888 प्रत्याशी शामिल हैं। प्रशासन की तरफ से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। 25 जनवरी को मतगणना होगी।