बीजापुर में एक इनामी सहित तीन माओवादी गिरफ्तार
“माओवादियों पर पुलिस की कार्रवाई, बीजापुर में तीन गिरफ्तार”
बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों की टीम ने एक इनामी सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पामेड़ थाना क्षेत्र से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।
इस दौरान धरमाराम और जीड़पल्ली के जंगल से तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ अपहरण, हत्या, लूट और चिंतावागु कैम्प पर हमले में शामिल रहने का आरोप है।