NationalPolitics

महाकुंभ की खराब व्यवस्था बताकर खीझ उतार रहे अखिलेश, केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

Spread the love

“अखिलेश की महाकुंभ पर टिप्पणी, केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार“

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज पहुंचकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्य, भव्य, डिजिटल महाकुंभ-2025 स्वर्णिम इतिहास बनाएगा। डबल इंजन की सरकार समर्पण से कार्य कर रही है।

किसी भी श्रद्धालु, संत व आमजन को कोई भी दिक्‍कत नहीं आने देंगे। वहीं, इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के महाकुंभ को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने शासनकाल 2013 में महाकुंभ मेले को सुरक्षित नहीं करा पाए।

वह महाकुंभ को लेकर आमंत्रण दिए जाने पर प्रश्न कर रहे हैं। कुंभ यात्रियों की नजर में अखिलेश यादव स्वयं एक सवाल हैं।